गुंडे बदमाशो पर पुलीस का एक्शन,76 निगरानी बदमाशो को भेजा गया जेल

गुंडे बदमाशो पर पुलीस का एक्शन,76 निगरानी बदमाशो को भेजा गया जेल

बिलासपुर । जिले की शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सामान्य को बिलासपुर में एक सुरक्षित माहौल मुहैया कराने हेतु  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं । इसके परिपालन में गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

_x000D_

_x000D_


  बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवहियों में लगभग 175 गुण्डा बदमाशों की निगरानी चेक की गई तथा उनकी गतिविधियों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। प्रतिबंधक धाराओंु के अंतर्गत 76 बदमाशों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत जेल भेजा गया है।

_x000D_

_x000D_

इसके अतिरिक्त अशांति फैलाने की आंशका पर 89 लोगों के विरूद्ध धारा 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के कब्जे से घातक हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कासर्यवाही की गई।

_x000D_

_x000D_

लम्बे समय से फरार 37 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले को सुरक्षित बिलासपुर के रूप में संवारने पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाहियॉं की जा रही हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट