बड़ी खबर: सदर बाजार मार्केट में कर्मचारियों से साढे तीन लाख की लूट मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर: सदर बाजार मार्केट में कर्मचारियों से साढे तीन लाख की लूट मौके पर पहुंची पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शहर की व्यस्ततम मार्केट सदर बाजार में खरीदारी करने आए शासकीय कर्मचारी से लूट की घटना हुई है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

_x000D_

_x000D_

जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी अवनीश सोनी शासकीय कर्मचारी है,वे अपने निजी काम से मध्य नगरी स्थित एक बैंक गए  थे जहां से लगभग 3:50 हजार रुपए कैश निकालकर सदर बाजार की तरफ खरीदारी करने ज्वेलरी दुकान जा रहे थे तभी सदर बाजार मार्केट में पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल में युवक ने उनके हाथ से रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस लूट की जानकारी पुलिस को मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी सहित कोतवाली थाना प्रभारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, जहां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।साथ ही घेराबंदी कर लूटपाट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट