महिला आरक्षण बिल पास होते ही महिला नेत्रियों में उत्साह

महिला आरक्षण  बिल पास होते ही महिला नेत्रियों में उत्साह

_x000D_

बिलासपुर। केन्द्र सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है विगत 27 वर्षों से संसद पटल पर अटकी हुई इस आरक्षण विधयेक को पास कराने में अंततः नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार सफल होते हुए दिख रही है इसके अंतर्गत लोकसभा व विधानसभा में महिलाओ को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा कानून बन जाने के बाद लोकसभा में महिला सदस्यों  की संख्या 181 हो जायेगी जिसमे एससी एसटी कोटा में 60 ओर जनरल केटेगरी में 121 सीटें महिलाओ के लिए रिजर्व होंगी महिलाओं को 33% आरक्षण विधेयक का जिले की भाजपा नेत्रियों ने स्वागत करते हुए अपने उदगार व्यक्त करते हुए वक्तव्य जारी किए हैं

_x000D_

हर्षिता पाण्डेय 
पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य महिला आयोग "
नए संसद भवन के पहले ही दिन महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जाना यह कदम सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रतिपबद्धता को दर्शाती है यह दिन भारतीय संसद के इतिहास में सदैव के लिए दर्ज हो जाएगा इस कार्य के लिए नरेन्द्र मोदी जी की जितनी भी सराहना की जाए कम है

_x000D_

जयश्री चौकसे
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिलासपुर"
आज संसद में नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई वाली सरकार ने महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत कर देश की आधी आबादी को उनका वास्तविक प्रतिनिधित्व देने का काम किया है आने वाले समय में महिलाए देश की सबसे बड़ी पंचायत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी

_x000D_

नूरी दिलेंद्र कौशिल
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 13
आजादी के वर्षो बाद भी किसी भी राजनीतिक दल ने महिलाओं के अधिकार की चिंता नहीं की उनके प्रतिनिधित्व को लेकर सत्ता परस्त राजनीतिक दल उदासीन रहे परंतु सबका साथ सबका विकास को भावना से ओतप्रोत मोदी सरकार ने आज लोकसभा के पटल पर यह ऐतिहासिक बिल पेश किया है जो जल्द ही मूर्त रुप लेगी

_x000D_

सुनीता मानिकपुरी
पार्षद वार्ड क्रमांक 15
महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा हासिल करने के लिहाज से यह विधेयक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है  राजनीतिक नफा नुकसान की परवाह किए बगैर मोदी जी ने अविस्मरणीय पहल की है जो इक्कीसवीं सदी के भारत निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा