भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने पथरिया मंडल के सभी ग्रामों में किया आशीर्वाद यात्रा,कहा छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कमल फूल खिलाना होगा
बिलासपुर/बिल्हा। भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा धरमलाल कौशिक ने आज जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिल्हा विधानसभा के पथरिया मंडल अंतर्गत ग्राम चंदली, झूलनकला, घरदेई, रोहराकला, पोडी सेन्दरी,सोढी निजाम, सेन्दरी, सिलदहा, घुठेली, बेलखुरी,लमती, मोहभटठा, सोढी, ढोढापुर, खपरी, कान्हरपुर, हरदी के रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समर्थन हेतु सभी से अपील की।
_x000D_
इस अवसर पर कहा कि सभी की आत्मीयता से मन हर्षित है। विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए समस्त जनमानस प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब भजापा की सरकार थी तब प्रदेश में विकास की गंगा बह रही थी, किन्तु जबसे कांग्रेस की सरकार आयी है प्रदेश का विकास थम सा गया है भाजपा के शासन काल में निर्माण हुए सड़को को यह सरकार मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं है।
_x000D_
आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार अखबारों में कहते है कि जो वादों उन्होंने किये थे वह सभी पूरे हो गये है किन्तु आज तक शराबबंदी किसी गांव या शहर में नहीं हुआ इसके विपरीत शराब की होम डिलीवरी करा दी, शराब में 2000 हजार करोड़ का घोटाला किया। भारत देश में सालों से कांग्रेस की सरकार थी किन्तु गरीबों की चिंता नहीं की, ना ही विकास की एक इट रखी, किन्तु जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना ( नरेंद्र मोदी) तब देश में विकास का द्वार खुला, सभी गरीब जनता को मुलभुत सुविधाओं का द्वार खोला। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है
_x000D_
, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी है जिसकी वजह से आज 500 सालों का विवाद खत्म करके अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी तब तीर्थ योजना को फिर से लागु कर सभी को निःशुल्क अयोध्या ले जाकर राम लला का दर्शन कराया जाएगा।
_x000D_
उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश का तिरंगा चन्द्रमा में लहरा रहे है और दूसरी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों को गोबर बीनने कह रहे है। आज छत्तीसगढ़ शिक्षा व्यवस्था में देश सबसे निचे स्तर पर है और शराब के मामले में देश में पहले नंबर पर है। यह सरकार पुरी तरह से विकास विरोधी, वादाखिलाफ़ी, सरकार है। उन्होंने कहा कि आप सभी के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से स्पष्ट है कि विधानसभा बिल्हा में कमल खिलेगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर मंडल अध्यक्ष हरीशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।


