लोकसभा चुनाव 2024: पर्यवेक्षको के समक्ष दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी
बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से आज बिलासपुर लोकसभा में प्रत्याशी चयन की पहली प्रक्रिया पूर्ण की गई जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश से पर्यवेक्ष बन कर आए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा राय के समक्ष लोकसभा के दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की प्रदेश से जारी गाइड लाइन के अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष उपाध्यक्ष नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को रायशुमारी अथवा अपना पक्ष रखने आमंत्रित किया गया था प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने वन टू वन बातचीत कर सभी दावेदारों और पक्षकारों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया
_x000D_
ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस बार की होने वाली लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्थ हैं अतः बिलासपुर लोकसभा से दावेदारों की सूची लम्बी होते जा रही है अपेक्षित श्रेणी के अलावे भी बहुत से कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश करने कार्यालय पहुंचे हुए थे पार्टी पर्यवेक्षकों ने उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया लगभग तीन घंटे से भी
_x000D_
अधिक समय से चली इस प्रक्रिया में पचास से भी अधिक दावेदारों ने पार्टी फोरम में अपना दावा प्रस्तुत किया इस अवसर पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक जीपीएम जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


