एनडीए की जीत के बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

एनडीए की जीत के बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

बिलासपुर। देश की जनता ने तीसरी बार मोदी जी भाजपा और एन डी ए गठबंधन को लगातार सरकार चलाने के बाद जनादेश दिया है यह बड़ी बात है जिस प्रकार श्री नरेंद्र मोदी जी देश की दशा और दिशा बदली इसमें जनता ने अपना मुहर लगाया है और छत्तीसगढ़ में भी जो जनादेश मिला है मोदी जी के दस वर्षों के कार्य और प्रदेश भाजपा सरकार के चार महीनों की उपलब्धियों पर प्रदेश की जनता ने अपना विश्वास जताया है अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार लोगो की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी हितग्राही मूलक योजनाओं और विकास को गति मिलेगी

_x000D_

अरुण साव 
डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ शासन 

_x000D_

बिलासपुर की जनता ने हमें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह जीत आपकी ही है और हम इस विश्वास को बनाए रखते हुए आपके विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।" आने वाले समय में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी 
अमर अग्रवाल
विधायक बिलासपुर 

_x000D_


भाजपा को प्रदेश को जनता का  आशीर्वाद मिला है ग्यारह में दस सीट जीत कर आई है कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और जो वायदे हमने किए उसे पूरा करने में देर नहीं की ओर यही वजह की जनता ने अपना विश्वास जताते हुए भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत जताया है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे पिछले दस वर्षों में कार्य हुए जनता ने इसका प्रतिसाद दिया है और आगे भी विकसित भारत की संकल्पना पर हम आगे बढ़ेंगे
धरम लाल कौशिक
विधायक बिल्हा 

_x000D_


जनता जनार्दन ने एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है बिलासपुर की जीत बिलासपुर में होने वाले भाजपा के प्रति विश्वास को और भी मजबूत किया है यहां की जनता ने मोदी जी विजन और विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन पर अपना मुहर लगाया है यह बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा को गति प्रदान करेगी
सुशांत शुक्ला 
विधायक बेलतरा 

_x000D_

लोकसभा चुनाव में जो आदरणीय मोदी जी ने जो शानदार कार्य किए गए हैं उसके फलस्वरूप देश की जनता एन डी ए को स्पष्ट बहुमत दिया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए ग्यारह में दस सीटों का आशीर्वाद दिया है अतः में पूरे ओर प्रदेश की जनता धन्यवाद के पात्र हैं और भारतीय जनता पार्टी उनका आभारी है 
भूपेंद्र सवन्नी 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ 

_x000D_


एन डी ए की जो शानदार जीत हुई है इसके लिए मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को अपना आशीर्वाद दिया है और यही वजह है कि आज भाजपा को दस सीटों पर जीत मिली है देश एक बार पुनः मोदी जी के नेतृत्व में विकास की पटरी पर आगे बढ़ने को तैयार है हम विश्व की बड़ी आर्थिक सामरिक और राजनीतक शक्ति बनने अग्रसर हैं 
रजनीश कुमार सिंह
पूर्व विधायक बेलतरा 

_x000D_


आज लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदी जी को तीसरी बार चुना है यह उनके पिछले दस वर्षों के उपलब्धियों पर जनता की मुहर है तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर दर्ज होगा छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है अतः में प्रदेश की जनता भाजपा के प्रदेश के मुख्यमंत्री संगठन के पदाधिकारी जिले के सभी वरिष्ठ नेता सहित भाजपा कार्यकर्ता की बधाई देता हूं
लखन साहू 
पूर्व सांसद बिलासपुर 

_x000D_


भारतीय जनता पार्टी ने आज इतिहास रचने के काम किया है दस वर्षों से सुशासन और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास मंत्र के साथ भारत देश की गरिमा को शीर्ष पर पहुंचने का काम किया आज जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है 
रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट