रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: Bjp प्रत्याशी सुनील सोनी ने की जीत दर्ज, निकटतम प्रतिद्वंदी आकाश शर्मा को बड़े अंतर से हराया, भाजपा में जश्न का माहौल

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: Bjp प्रत्याशी सुनील सोनी ने की जीत दर्ज, निकटतम प्रतिद्वंदी आकाश शर्मा को बड़े अंतर से हराया, भाजपा में जश्न का माहौल

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने 46167 मतों से जीत हासिल की है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आकाश शर्मा को 46 हजार के बड़े अंतर से हराया है। सुनील सोनी को कुल 89220 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 53 हजार वोट मिले पोस्ट बेल्ट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले हैं

_x000D_

_x000D_

।इस प्रकार रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में  भारतीय जनता पार्टी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें इसके पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण सीट से लगातार सात बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें सांसद बना दिया गया, इस चुनाव का संचालन खुद

_x000D_

_x000D_

ब्रिजमोहन अग्रवाल कर रहे थे। उधर सुनील सोनी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं की भीड़ जुट गई, भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट