Bjp राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने ली बैठक, कहां बूथों पर करें फोकस
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिवप्रकाश जी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर के जिला कार्यालय में कोरबा एवम बिलासपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक ली उनकी बैठक पूरी तरह से बूथ मैनेजमेंट और भाजपा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कराने को लेकर केंद्रित रही लगभग डेढ़ घण्टे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक में ज्यादातर समय वे बूथ प्रबंधन को लेकर ही चर्चा करते रहे उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन को लेकर हमारी
_x000D_
रणनीति स्पष्ट होनी चाहिए कैसे बूथों में बढ़त हासिल किया जाए मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के कौन कौन से माध्यम हो सकते हैं इन विषयों पर चिंतन करना आवश्यक है हमे प्रधानमंत्री मोदी जी के उस अपील को भी ध्यान में रखना चाहिए जिस पर उन्होंने काश्मीर से धारा 370 की खात्मे बात कहते हुए प्रत्येक बूथों में भाजपा के पक्ष में 370 वोट जोड़ते हुए डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने की बात कही है श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि देश का विपक्ष के पास मुद्दो का आभाव है चुनाव में अपने प्रदर्शन को लेकर निराशा हैं
_x000D_
इसलिए वह केवल भ्रम फैला रही है कांग्रेस ने संविधान का मज़ाक उड़ाया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया उन्हे हराने के लिए प्रपंच करती रही दे इन बातों को देश की जनता के समक्ष रखना होगा इसके साथ ही केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों उनके द्वारा किए गए कार्य का प्रचार प्रसार प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभा के हितग्राहियों से संपर्क और संवाद कर भाजपा के लिए वोट करने प्रेरित करना है बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव छत्तीसगढ सरकार के मंत्री केदार कश्यप दयाल दास बघेल लखन देवांगन श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव नगर विधायक लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक रेणुका सिंह पूर्व विधायक ननकी राम कंवर मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहिले तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी रामसेवक पैकरा पुर्व सांसद लखन साहू संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव नंदन जैन जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत शैलेश पाठक कन्हैया राठौर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव महामंत्री मोहित जयसवाल सहित बिलासपुर और कोरबा के चुनावसंचालक मंडल उपस्थित थे।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


