कांग्रेस नेता पर कार्यवाही करने युवा मोर्चा ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, बीते दिनों हवाई फायर करते कांग्रेस नेता का विडियो हुआ था वायरल

कांग्रेस नेता पर कार्यवाही करने युवा मोर्चा ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, बीते दिनों हवाई फायर करते कांग्रेस नेता का विडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर। बीते दिनों शहर युवा कांग्रेस नेता का हवाई फायरिंग करते वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

_x000D_

_x000D_

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह ने कहा बिलासपुर यूथ कांग्रेस शहर के अध्यक्ष शेरू असलम का रात में हवाई फायरिंग किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा है। युवा मोर्चा नेताओ ने कहा कि ये वही शेरूअसलम है जो पिछले दिनों जमीन कब्जे को लेकर किसान को धमका रहा था। और उस मामले में कांग्रेस नेता को जेल तक जाना पड़ा था।भाजयुमो नेताओ ने कहा कि बिलासपुर में इस तरह की वारदात का होना गंभीर घटना है। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तत्काल यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जाए।ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से इंशु गुप्ता, धनंजय गोस्वामी, विनय अवस्थी, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, पंकज जायसवाल, साहिल कश्यप, अमित सिंह, करण पाण्डेय, अनुज वोहरा, गप्पू सोनकर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट