तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे का सनातन विरोधी बयान,भाजयुमो ने फूंका पुतला, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे का सनातन विरोधी बयान,भाजयुमो ने फूंका पुतला, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

_x000D_

बिलासपुर। सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि के विवावदित बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुराना बस स्टैंड डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में उदयनिधी ओर कांग्रेस का पूतला फूंक प्रशासन को ज्ञापन दिया 
इस घटनाक्रम में भाजपा ने कांग्रेस के सहयोगी गठबंधन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे के विवादित बोल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी निशाने पर लिया है बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस हमेशा से सनातन विरोधी मानसिकता वाली पार्टी रही है और यही कारण है कि अपने घटक दल स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान पर चुप्पी साध रखी है लिहाजा प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक जिला मुख्यालयों में आज प्रदर्शन कर सनातन विरोधी एजेंडा के विरोध मे अपनी प्रतिक्रिया दी

_x000D_

_x000D_


इस तारतम्य में बिलासपुर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में जिले भर के युवामोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर अपनी विरोध दर्ज कराते हुए उदयनिधि ओर कांग्रेस पार्टी का सरेराह पुतला दहन किया विरोध ज्ञापित करते हुए निखिल केशरवानी कहा कि भूपेश बघेल जी बताएं कि स्टालिन के बेटे द्वारा दिया गया बयान सनातन विरोधी है या नहीं क्या ऐसे विवादित बयान के बाद भी कांग्रेस का गठबंधन का हिस्सा बने रहना उचित है क्या कांग्रेस ऐसे बयानों का समर्थन करती है बात बात पर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने वाले भूपेश जी क्या  उदयनिधि के इस विवादित बोल को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे क्या उन्हे इस घमंडिया गठबंधन से अलग होने के लिए दबाव बनाएंगे मुख्यमंत्री जी को अपना रुख छत्तीसगढ़ की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए

_x000D_

_x000D_


इस अवसर पर दीपक सिंह धनंजय गोस्वामी रोशन सिंह ओमकार पटेल इंशु गुप्ता आशीष तिवारी महर्षि बाजपेई मोनू रजक मुकेश राव नितिन छाबड़ा वैभव गुप्ता अंकित पाल ज्ञानेंद्र कश्यप ऋषभ चतुर्वेदी विष्णु साहू विवेक ताम्रकार राहुल सिंह देवेश खत्री आदर्श टीटे अंचल दुबे साहिल कश्यप गोल्डी विश्वकर्मा अमित सिंह यश गौरहा संस्कार सोनी करण पांडे तनुज बोहरा मोहित पटेल आशीष यादव भुवनेश्वर राते उपस्थित थे ।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_