Breaking News: CGPSC घोटाला मामले में एग्जाम कंट्रोलर रही आरती वासनिक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, इसके पहले CG पीएससी के पूर्व अध्यक्ष की हो चुकी हैं गिरफ्तारी

Breaking News: CGPSC घोटाला मामले में एग्जाम कंट्रोलर रही आरती वासनिक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, इसके पहले CG पीएससी के पूर्व अध्यक्ष की हो चुकी हैं गिरफ्तारी

रायपुर। सीजी पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आज जहां सीबीआई ने एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। बता दे बीते दिनों ही उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी,CBI के सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरती वासनिक के खिलाफ उन्हें कुछ हम सबूत मिले हैं जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई को परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घोटाले में शामिल होने का शक है,वासनिक से इस मामले में लगातार पूछताछ हो रही है।

_x000D_

_x000D_

आपको बता दे बीते दिनों सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टॉमन सिंह सोनवानी और स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था फिलहाल दोनों अभी जेल में बंद है। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी पर अपने अपने बेटा, बहू, भाई की बहु ,बहन सहित परिवार के अपने रिश्तेदारों का पीएससी में सलेक्शन करवाने का आरोप है।

_x000D_

_x000D_


*सीजीपीएससी परीक्षा 2022 विवादों में रहा*
 बता दें सीजीपीएससी परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, प्री एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया था। जिसमें सीजीपीएससी विवादों के घेरे में रहा,CG PSC पर आरोप है कि कांग्रेस नेताओं अधिकारी और कारपोरेट के रिश्तेदारों को सलेक्शन करने का आरोप लगा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था। बीजेपी ने जहां आरोप लगाए थे कि सरकार में आता ही वे इस मामले की सीबीआई जांच करवाएगी तो अब इस मामले ने लगातार पूछताछ हो रही है। इस कार्रवाई को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में कुछ कांग्रेस के नेता अधिकारियों की गिरफ्तारी संभव है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट