IAS ट्रांसफर न्यूज : सूरजपुर के बदले गए कलेक्टर,डॉ रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त, देखिए लिस्ट

IAS ट्रांसफर न्यूज : सूरजपुर के बदले गए कलेक्टर,डॉ रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त, देखिए लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरो के ट्रांसफर किए हैं,जारी लिस्ट के अनुसार तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आपको बता दे सूरजपुर की घटना को लेकर एसपी के ट्रांसफर के बाद कलेक्टर को भी बदल दिया गया है. राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डॉ रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है,वही वर्तमान आयुक्त रहे मयंक श्रीवास्तव को गृह विभाग में वापस बुलाया गया है। मोहला मानपुर के कलेक्टर एस जयवर्धन को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है, सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर भेजा गया है।तूलिका प्रजापति को मोहला मानपुर का कलेक्टर बनाया गया है। देखिये पूरी लिस्ट

_x000D_

_x000D_