वेल्सपन समूह सहित उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई
वेल्सपन समूह सहित उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई_x000D_
अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान वेल्सपन समूह के निदेशक व एसोचैम गुजरात के अध्यक्ष श्री चिन्तन ठाकर ने एसोचैम गुजरात के सह अध्यक्ष श्री जेमिन शाह सहित अन्य कंपनी के प्रमुखों के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंट की। उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ के खनिज, धातु, उर्वरक, पेट्रो केमिकल, एनर्जी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और राज्य में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई।


