बीते दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बीते दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बिलासपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों का गुट आपस मे भिड़ गए ।18 सितंबर सोमवार की शाम विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई।वहीं कुछ लोग घायल हो गए।पुलिस ने बलवा व हत्या का केस दर्ज कर विवेचना में लियाआरोपियों की तलाश शुरू की।पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है,विसर्जन के दौरान गांव का अमन ध्रुव सड़क पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था।तुकेश नेताम व उसके साथी आकाश, रवि और राजा नेताम के साथ उसका इस बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों की समझाइस के बाद मामला तो शांत हुआ तूकश और उसके साथी मूर्ति विसर्जन कर करने चले गए जब वापस लौटे तो गांव के ही स्कूल के पास अमन ध्रुव उसके साथियों ने नारायण यादव नकुल मरकाम सहदेव मरकाम और राजा नेताम  ने उसे रोक लिया अमन ने मारपीट का आरोप लगाकर तुकेश पर लाठी  डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई और लहू लूहान होकर जमीन में गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए जिन्हे बिल्हा पुलिस ने अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

_x000D_

 पकड़े गए आरोपी-

_x000D_

1. अमन ध्रुव पिता नरसिं धु्रव उम्र 19 साल ग्राम पेंडरवा
2. नारायण उर्फ लालू यादव पिता जीवन यादव उम्र 21 साल ग्राम पेंडरवा,
3. नकूल उर्फ बडू मरकाम पिता तिहारू मरकाम उम्र 19 साल ग्राम पेंडरवा
4. सहदेव उर्फ छोटू मरकाम पिता तिहारू मरकाम उम्र 19 साल ग्राम पेंडरवा,
5. राजा उर्फ अरविंद नेता पिता गोपाल नेताम उम्र 19 साल ग्राम झल्फा,और एक नाबालिग लड़का ग्राम उमरिया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट