आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड,जिले के सभी थानों में फरार 70 स्थाई वारंटीयो को किया गया तामिल

आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड,जिले के सभी थानों में फरार 70 स्थाई वारंटीयो को किया गया तामिल

बिलासपुर। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तो के बारे में बताने

_x000D_

_x000D_

तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के पालनमें जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया।

_x000D_

_x000D_

सभी के द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया। साथ ही सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचार संहिता के व्यापक नियम एवं शर्तों को बताकर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने निर्देश दिया गया। उक्त गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों में 23 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 151, एवं 53 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 107 116 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा धारा 110 के तहत 03 कार्यवाही की गई है। गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को समझाईश देकर छोड़ा गया है।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट