माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सौजन्य मुलाकात की।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर उनसे प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्हें रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
माननीय राष्ट्रपति जी को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु आमंत्रित भी किया।
माननीय राष्ट्रपति जी ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए हमारी सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश के विकास संबंधी विषयों पर मूल्यवान मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी भी साथ रहे।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन


