त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार कराना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर* *राजनैतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न* *आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक*

त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार कराना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर*  *राजनैतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न*  *आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक*

_x000D_

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को विशेष प्रयास करना होगा। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति चाहे वह दिव्यांग हो, थर्ड जेंडर हो या वरिष्ठ नागरिक हों सभी का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। कलेक्टर श्री देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त को किया गया है।

_x000D_

_x000D_


            निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जाएगा। नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम विलोपित, अनुपस्थिति व स्थानांतरित एवं मृत्यु की स्थिति में नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर फार्म 07 भरवाया जाएगा। इसी तरह लिंग, नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटि सुधार हेतु फार्म 08 भरवाया जाएगा। जिसमें एक ही विधानसभा के अंतर्गत एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण करने, एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरण करने, दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित करने और ईपिक कार्ड गुम या खराब हो जाने पर नया ईपिक कार्ड बनवाना शामिल है।
           विशेष अभियान का आयोजन प्रथम चरण के तहत 12 एवं 13 अगस्त तथा द्वितीय चरण 19 एवं 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में होनी चाहिए, जिसके लिए हम सभी लोगों को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। इस संबंध में बीएलओ एवं अभिविहित अधिकारियों व सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण दिया गया है। 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
            नवविवाहित वधुओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य हो इसका भी ध्यान रखा जाना है। बीएलओ के द्वारा बीएलओ एप्प के माध्यम से भी आनलाईन फार्म भरवाया जाएगा। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं दावा-आपत्ति का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जाएगा। जिसके पश्चात 04 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं को जागरूकता हेतु इवीएम का प्रदर्शन चयनित मतदान केन्द्रों में विधानसभावार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_