बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय हो रहा है।

बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय हो रहा है।

अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, जिसमें ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज को भी न्यूट्रलाइज किया गया है।

_x000D_

साथ ही नारायणपुर में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है।

_x000D_

हमें पूर्ण विश्वास है कि मार्च 2026 तक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में "नक्सलमुक्त भारत" का संकल्प साकार होकर रहेगा।

_x000D_

जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!

_x000D_

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन