अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर आईटीएमएस प्रोजेक्ट का लिया जायजा* 

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर आईटीएमएस प्रोजेक्ट का लिया जायजा* 

बिलासपुर। अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ  कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का मुआयना कर सेंटर और आईटीएमएस की पूरी कार्यप्रणाली व संचालन को देखा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे स्क्रीन के ज़रिए पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। एसीएस  मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बेहतर उपयोगी बताते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की, उन्होंने कहा की यह सेंटर स्मार्ट बनते शहर और प्रशासन की पहचान है।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

   कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संचालन की पूरी प्रक्रिया को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ को अब तक ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर चालान और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए सेंटर के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान  पिंगुआ ने चौक में लगे विशेष प्रकार के कैमरों को मूवमेंट कराने को कहा,जिस पर विशेषज्ञों ने कैमरों को चारों तरफ घुमाकर दिखाया। प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आपातकालीन स्थिति और बड़ अवसरों पर इस व्यवस्था का और भी बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव  पिंगुआ ने आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने संचालित "मिशन 90" प्रोजेक्ट की भी सराहना की। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की माॅनिटरिंग को भी उहोंने देखा। आज निरीक्षण में जिपं सीईओ  संदीप अग्रवाल,एसडीएम  पीयूष तिवारी,जीएम आईटी  वाय.श्रीनिवास और स्मार्ट सिटी की टीम उपस्थित रही।

_x000D_

_x000D_

*मिशन 90 है अभिनव पहल

_x000D_

जिले में शिक्षा और परिणाम का स्तर सुधारने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत "मिशन 90" शुरू किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत टीम द्वारा एक एप तैयार किया गया है,जिसका नाम "मिशन 90" रखा गया है। इस एप में जिले के सभी स्कूल,शिक्षक और छात्रों का डाटा अपलोड किया गया है,जिसके ज़रिए शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का विश्लेषण किया जा रहा। इसके अलावा सालभर में स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को भी इसमें शामिल किया गया है। स्कूलों में होने वाले यूनिट टेस्ट,तिमाही,छमाही,प्री बोर्ड और अंतिम परीक्षा के परिणाम इसमें फीड किए जाएंगे,जिसके बाद विश्लेषण के आधार पर कमजोर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल,शिक्षक और छात्रों का डाटा उपलब्ध होने पर बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस सत्र से प्रारंभ किए गए इस एप में यूनिट टेस्ट के परिणाम फीड किए गए है। एसीएस श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए आने वाले समय के लिए इसे मील का पत्थर बताया।

_x000D_

स्ट्रीट लाइट की भी शुरू होगी माॅनिटरिंग

_x000D_

एमडी श्री अमित कुमार ने एसीएस श्री मनोज कुमार पिंगुआ को जानकारी देते हुए बताया की आने वाले समय में इस कमांड सेंटर से हम शहर के सभी स्ट्रीट लाइटों की माॅनिटरिंग करेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में स्ट्रीट लाइट खराब या बंद होने पर रात में माॅनिटरिंग करने निकली कर्मचारियों की टीम नोट करती है फिर सुबह दूसरी टीम उसे ठीक करती है। एप के जरिए मॉनिटरिंग करने से उसमें फीड डाटा के आधार पर खराब लाइट में मार्क कर दिया जाएगा,जिससे दूसरी टीम उसे तुरंत देख सकेगी। इससे सुधार की प्रक्रिया बेहतर होगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट