*अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात ताबड़तोड़ कार्रवाई,प्रशिक्षु आईएएस ने मारा छापा, दर्जन भर हाइवा, ट्रेक्टर जप्त*

*अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात ताबड़तोड़ कार्रवाई,प्रशिक्षु आईएएस ने मारा छापा, दर्जन भर हाइवा, ट्रेक्टर जप्त*

बिलासपुर। अवैध खनन और परिवहन पर प्रसाशन की कार्यवाही जारी कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं कोटा के आईएएस तहसीलदार तन्मय खन्ना और नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग कोटा और बेलगहना की संयुक्त टीम ने बीती रात अवैध उत्खनन के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने करहीकछार और रतखंडी में रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक वाहनों का धरपकड़ किया। उनके द्वारा 11 हाइवा और 4 ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए। इनमें से 4 हाइवा और 4 ट्रैक्टर को तत्काल थाना बेलगहना थाना पहुंचाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ वाहन निकल लिए और कुछ फंस गए थे।। जिसे खनिज विभाग को बुलवाकर इन 7 शेष हाइवा को चलवाकर चौकी प्रभारी बेलगहना के सुपुर्द किया गया। उनके बारे में ग्रामीणों और ड्राइवरों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले लगभग 1 माह से इलाके में अवैध खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है। आगे भी अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चालू रहेगा। कुछ पोकलेन और हाइवा के अवैध खनन में संलिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली है। पकड़े गए सभी वाहनों को थाना बेलगहना और तहसील कार्यालय बेलगहना में सुरक्षित रूप से खड़े किया गया है। एकाएक इतनी बड़ी कार्रवाई और वाहन जब्त किए जाने पर रेत के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट