अरपा नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन लगातार जारी,देर रात जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रूप से रेत निकलते 7ट्रैक्टर और जेसीबी जप्त,
बिलासपुर। अरपा नदी में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद भी रेत माफियाओ द्वारा अरपा नदी में लगातार अवैध रूप से उत्खनन कर रहे हैं। दिन में कार्रवाई के डर से रेत माफिया रात में जेसीबी लगाकर गाड़ी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान सदन भी गर्म रहा। रेत माफियाओं के खिलाफ़ विभागीय मंत्री कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था।
_x000D_
कल देर रात जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने घुटकू ,निरतु,कछार में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला एवं पुलीस प्रशासन की संयुक्त टिम ने रेत माफिया के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है। बीते रात को बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी,सरकण्डा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी एवं कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी की उपस्थिति मे राजस्व, पुलिस व माइनिंग की संयुक्त टीम ने कछार, निरतू, घुटकू के रेत घाट पर रेड किया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी CG 10 D 5057 साहित 07 ट्रेक्टर (1) ट्रेक्टर क्रमांक CG10BH9561(2) ट्रेक्टर क्रमांकCG10AR6056 (3) टेक्टर क्रमांक CG10AM 3268 (4) ट्रेक्टर चेम्पयीन सोल्ड(5) ट्रेक्टर पावर ट्रेक सोल्ड नीला(6) ट्रेक्टर फार्मट्रेक सोल्ड नीला का अवैध(07) ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AB 3996
_x000D_
को अवैध उत्खनन परिवहन करते पाए जाने पर मौके से जप्त कर सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया। इसके साथ ही मोटरसाइकिल 1. सीडी 100 सीजी 10 ZE 9190 एवम 2. मोटरसाइकिल वी15 क्रमांक CG 10 AG 6990 पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। माइनिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


