शार्ट सर्किट से अपार्टमेंट के कमरे में लगी आग,लाखो का समान जलकर ख़ाक

शार्ट सर्किट से अपार्टमेंट के कमरे में लगी आग,लाखो का समान जलकर ख़ाक

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित वैश्णवी अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आगजनी की घटना में करीबन डेढ़ लाख का सामान जलकर  ख़ाक हो गया।

_x000D_

_x000D_

सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलगाना क्षेत्र के खोसारा निवासी राकेश तिवारी के पुत्र  सात्विक तिवारी यहां वैश्णवी अपार्टमेंट्स में s3 में मोहन सोनी के मकान में किराए में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करता है। कल शाम 4:00 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कमरे में आग लग गई। जिससे घर में रखे कीमती सामान, फ्रिज टीवी एवं अन्य सामान, कापी पुस्तक पुरी तरह जलकर राख हो गए। इस आगजनी में लगभग डेढ़ लाख के समान का नुकसान होना बताया गया,पुलिस ने इस आगजनी की घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट