आरडीए ने प्रस्ताव शासन को भेजा, शहीद राजीव नगर के लोगों को जल्द मिलेगा पट्टा, पंकज शर्मा का प्रयास सफल हुआ

आरडीए ने प्रस्ताव शासन को भेजा, शहीद राजीव नगर के लोगों को जल्द मिलेगा पट्टा, पंकज शर्मा का प्रयास सफल हुआ

●शहीद राजीव नगर के लोगों को जल्द मिलेगा पट्टा
●आरडीए ने प्रस्ताव भेजा शासन को

_x000D_

_x000D_


रायपुर ---शहीद राजीव नगर पांडे पुरैना में 125 से ज्यादा ऐसे परिवार है जिन्हें जल्द ही पट्टा का लाभ मिलने वाला है उक्त भूमि आरडीए के अधिकार क्षेत्र में आने की वजह से लोग पट्टे से वंचित है जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा लगातार लोगों को अधिकार दिलवाने के लिए जुटे रहे जिसके परिणाम स्वरूप आरडीए ने उक्त भूमि में पट्टा वितरण करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है निश्चित तौर पर 125 गरीब परिवारों को आने वाले समय में पट्टा का वितरण किया जा सकेगा आपको बता दें कि उक्त क्षेत्र के लोगों की बहुपेक्षित मांग थी जो आने वाले समय में जल्द ही पूरी होने वाली है।उक्त जमीन को लेकर आरडीए बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया है जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहां की यह शहीद राजीव नगर के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की बात है जो उनकी बहु उपेक्षित त मांग थी अब वह पूरी होने वाली है यहां निवास करने वाले 125 परिवारों को उनका अधिकार मिल पाएगा और यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना के चलते  पूरा हो पा रहा है।

_x000D_

_x000D_

कांग्रेस की सरकार ने निरंतर 5 वर्षों में  जनता को सीधा लाभ  पहुंचाने का प्रयास किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश की जनता के साथ-साथ ग्रामीण विधानसभा की जनता में खुशी का माहौल बना हुआ है निश्चित तौर पर इस चुनाव में जनता एक बार फिर कांग्रेस को आशीर्वाद देगी।