साप्ताहिक जन दर्शन में एडीएम ने सुनीं आम जनता की समस्याएं

साप्ताहिक जन दर्शन में एडीएम ने सुनीं आम जनता की समस्याएं

बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम शिव कुमार बनर्जी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व प्रक्ररण, आवास सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 123 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर आवश्यक परीक्षण के बाद निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

_x000D_

_x000D_


    जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न ब्लाक के गांवों से आवास, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके साथ ही राजस्व के कई मामलों की सुनवाई के लिए लोग जिला कार्यालय पहुंचे। आज सकरी के ग्राम पेण्डारी निवासी रमाकांत साहू ने आवेदन देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा उनकी जमीन का अधिग्रहण कानन पेण्डारी के लिए बिना किसी वैधानिक कार्यवाही के अधिग्रहित कर लिया गया है जिसका आज तक कोई मुआवजा राशि वन विभाग कानन पेण्डारी शासन द्वारा उन्हे प्राप्त नही हुआ है। प्रक्ररण को डीएफओ बिलासपुर को हस्तांतरित कर उचित कार्रवाई कि लिए निर्देशित किया गया है। इसी तरह जमीन के प्रक्ररण में राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी ग्राम खरहगहनी द्वारा ऑनलाईन खसरा नंबर बदलने और सुधार का आवेदन दिया गया है।
 अभिषेक विहार निवासी सविता पटेल ने शासकीय भूमि के सार्वजनिक नाली एवं सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया है जिसके निराकरण के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया है। ग्राम मदनपुर सिंघरी के प्रेम लाल साहू ने पुश्तैनी जमीन से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। प्रेमा खरे, नीतू नवरंग, मंगलिन बाई और अन्य ग्रामीण महिलाओं ने आवास व निराश्रित पेंशन के लिए आवेदन दिया है। ग्राम धूमा के किसान कमल प्रसाद ने धान बेचने में हो रही परेशानी के निराकरण के लिए आवेदन दिया है।  

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट