नवनियुक्त एल्डरमैन लोमशंकर चंद्राकार ने लिया शपथ, विधायक सत्यनारायण शर्मा, एवं पंकज शर्मा विशेष रूप से थे मौजूद*

नवनियुक्त एल्डरमैन लोमशंकर चंद्राकार ने लिया शपथ, विधायक सत्यनारायण शर्मा, एवं पंकज शर्मा विशेष रूप से थे मौजूद*


रायपुर।रायपुर कलेक्ट्रेट सभागृह में आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें नवनियुक्त दिव्यांग एल्डरमैन लोमशंकर चंद्राकर ने शपथ ली उन्हें रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद गण संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गण मौजूद थे ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की पहल से दिव्यांग को जनता की सेवा करने का अवसर मिल पाया यह समाज के लिए एक अच्छे संदेश के रूप में देखा जा सकता है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने नवनियुक्त एल्डरमैन दिव्यांग लोमशंकर चंद्राकर को बधाई दी एवं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर आगे रहने की बात कही

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कहा कि दिव्यांग होते हुए भी लोमशंकर चंद्राकर जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे उनसे हमेशा एक सीख मिलती थी वह हमेशा जनता की समस्याओं को उठाते थे अब वे खुद समस्याओं को सुलझाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर नंद लाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, सभापति कृपाराम निषाद , विधायक प्रतिनिधि अरुण राजू सेन सहित एमआईसी सदस्य उबारन बंजारे, राजेन्द्र साहु, इकराम भाई, पार्षदगण एवं संगठन की विभिन्न पदाधिकारी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट