युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियो को पुलीस ने किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भागने के फिराक में थे आरोपी,सभी के हिस्ट्रीसिट की जा रही तैयार

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियो को पुलीस ने किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भागने के फिराक में थे आरोपी,सभी के हिस्ट्रीसिट की जा रही तैयार

बिलासपुर । युवक से मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियो को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया की 19 तारीख को प्रार्थी ने थाना आकार रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी गौसिया बिरयानी सेटर दुकान में काम करता है।दुकान के सामने ही अपने दोस्त अरहान खान के साथ खड़ा था तभी वहां उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे साबीर, दो गाडियों में आये और पुरानी रंजिश रखते हुए गंदी गंदी गाली गलौच कर अरहान खान के सीने एवं पेट के पास चाकू से वार किये है। जिससे अरहान खान बुरी तरह घायल हो गया जिसे  सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एफआईआर के बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर आरोपी उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे, साबीर, को घेराबंदी कर अलग अलग स्थानोे से पकडा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ़ धारा 307, 427 506 294 324 147 148 149 34 भादवि 25 27 आर्म्स एक्ट तहत आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

_x000D_

पकड़े गए आरोपी - 

_x000D_

01. उदय चक्रधारी पिता तामेश्वर चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास मरारगली  तालापारा बिलासपुर।
02. मनीष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास कुम्हार गली  तालापारा बिलासपुर।
03. प्रेम डाहिरे पिता स्व. रहस लाल डाहिरे उम्र 20 वर्ष निवासी मंझवापारा राजीव गांधी चैक के  पास बिलासपुर।
04. पवन उर्फ यशवंत चक्रधारी पिता रामू चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैक के  पास बिलासपुर।

_x000D_

  ब्यूरो रिपोर्ट