*संभागायुक्त भीम सिंह पहुंचे क्लेक्ट्रेट,तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण*,तहसीलदार के रीडर और नकल प्रभारी को शो काज नोटिस थमाया, रिकार्ड अपडेट नहीं मिलने से नाराज हुए कमिश्नर
बिलासपुर /कमिश्नर भीमसिंह ने आज जिला कार्यालय सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार के रीडर को अभिलेखों की रखरखाव में लापरवाही और नकल शाखा के प्रभारी को नकल प्रदान करने में विलंब करने पर शो कॉस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सिंह करीब घंटे भर तक एसडीएम व तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और फाइलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकरणों के जल्द निराकरण किए जाने पर बल दिया।
_x000D_
पेशी दर पेशी पक्षकारों को न बुलाकर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर सहित सभी तहसीलों से हर तरह के प्रकरणों की सबसे पुराने प्रकरणों की जानकारी मंगाई है। संभागायुक्त भीम सिंह ने जिला कार्यालय की खाद्य शाखा, कलेक्टर न्यायालय शाखा, नाजरात शाखा,नजूल, वित्त एवं स्थापना, भू अभिलेख सहित कई शाखाओं के कामकाज का निरीक्षण किया।
_x000D_
उन्होंने मुख्य रूप से इन शाखाओं के कामकाज की जानकारी लेकर अभिलेखों और दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रखरखाव पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आज की तारीख में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर पूरी प्रक्रिया समझी। कार्ड समयसीमा में बनाकर हितग्राहियों को तत्काल वितरित हो जाने चाहिए। कलेक्टर सौरभकुमार सहित एडीएम आर ए कुरुवंशी,एसडीएम श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा उपस्थित थीं।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


