*Bilaspur Crim News: न्यायधानी में फायरिंग की शिकायत, युवक ने कार में फायरिंग की थाने में की शिकायत कार के शीशे टूटे*,फायरिंग कर युवक वैगन आर कार में भागते दिखे

*Bilaspur Crim News: न्यायधानी में फायरिंग की शिकायत, युवक ने कार में फायरिंग की थाने में की शिकायत कार के शीशे टूटे*,फायरिंग कर युवक वैगन आर कार में भागते दिखे

_x000D_

बिलासपुर। न्यायधानी में सुबह-सुबह फायरिंग की शिकायत एक युवक ने की है। थाने में शिकायत करते हुए पीड़ित युवक ने बताया है कि घर के बाहर खड़ी उनकी कार में कुछ युवक आये और  और फायरिंग कर भाग गए। भागने वाले युवक वैगन आर कार में सवार थे। पीड़ित ने उनके भागने का वीडियो बनाया है और शिकायत पुलिस में दर्ज दर्ज कराई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

_x000D_

_x000D_

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार  निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि आज सुबह 7:30 बजे के आसपास दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए। और घर के सामने खड़ी  उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायर कर फरार हो गए। फायर से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है।  घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार युवक  बसंत वाटिका की तरफ भाग गए।

_x000D_

_x000D_


पीड़ित ने उनका पीछा कर उनके गाड़ी के भागने का वीडियो बनाया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार गाड़ी का नंबर सीजी 10 एसी 9815 है
  पीड़ित ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उक्त घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट