दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन 21अक्टूबर से, तैयारी पूरी, जिला कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन 21अक्टूबर से, तैयारी पूरी, जिला कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसके साथ ही जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन लेने का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए जिला कार्यालय में तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अफसरों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।

_x000D_

_x000D_

 बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीट के लिए विधानसभा चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करने नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए सभी विधानसभा में अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय के अलग-अलग छह कमरों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह के वितरण करने के लिए व्यवस्था की है।

_x000D_

_x000D_

नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार सहित कुल पांच लोग आरओ कक्ष में जा सकेंगे एवं सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किये जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र 25 कोटा का नामांकन पत्र नजूल न्यायालय के कक्ष क्रमांक 38 में लिया जाएगा। कोटा एसडीएम अमित कुमार सिंह नाम निर्देशन पत्र स्वीकार करेंगे। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 के लिए कलेक्टोरेट में प्रथम तल में ही कक्ष क्रमांक 44 भू अभिलेख शाखा में तखतपुर एसडीएम सूरज साहू के द्वारा नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 के लिए अभ्यर्थी कलेक्टोरेट में एक कक्ष क्रमांक 26 न्यायालय भाड़ा नियंत्रक के कक्ष में जमा कर सकेंगे। बिल्हा एसडीएम हरिओम द्विवेदी को यहां रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र कक्ष क्रमांक 25 में न्यायालय मजिस्ट्रेट कक्ष में जमा होंगे।

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर के एसडीएम सुभाष सिंह राज को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। मसतूरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 में नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलेक्टोरेट में कक्ष क्रमांक 35 में अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यहां अनुविभागीय अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 के लिए अपर कलेक्टर रामधारी कुरुवंशी को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

_x000D_

_x000D_

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी अपर कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 50 में अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यही पर नामांकन पत्रों की जांच तथा चुनाव चिन्ह का वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट के सामने दोनों ओर बैरिकेट्स लगाए गये है एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट