कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना का कार्य करें अधिकारी कर्मचारी

कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना का कार्य करें अधिकारी कर्मचारी

बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण लेने और नियम कायदों से अवगत होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों, निर्वाचन अभिकर्ता सहित मतगणना दल का प्रशिक्षण सुचारू रूप से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डाकमत पत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना भी उसी दिन सवेरे की जानी है। इसके लिए भी समुचित तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल में पेयजल, भोजन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने मतगणना के कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप करने कहा। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये।

_x000D_

_x000D_

बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर तरीके से काम किया है इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को मतो की गणना में भी अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं। लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में प्रमुखता से करें। समय सीमा के लंबित प्रकरणों का निपटारा भी जल्द करने के निर्देश दिये।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट