राजस्व पखवाड़ा शिविर आज से हुई शुरू, कलेक्टर ने शिविरों का किया निरीक्षण ली जानकारी, 2फरवरी को इन वार्डो और पंचायतो में लगेंगे शिविर

राजस्व पखवाड़ा शिविर आज से हुई शुरू, कलेक्टर ने शिविरों का किया निरीक्षण ली जानकारी, 2फरवरी को इन वार्डो और पंचायतो में लगेंगे शिविर

बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा आज से शुरू हो गया। प्रथम दिन निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में 27 शिविर आयोजित किये गये। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना काम करा रहे हैं। शासकीय कार्यालयों में चक्कर लगाने के बाद होने वाले काम यहां मिनटों में हो रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज निगम क्षेत्र के दो शिविरांे का जायजा लिया। उन्होंने कुदुदण्ड स्थित हाई स्कूल एवं मगरपारा के अम्बेडकर प्राथमिक शाला गए। उन्होंने विभिन्न कामों से शिविर में पहुंचे लोगों से चर्चा की। शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील लोगों से की है। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस अवसर पर मौजुद रहे।

_x000D_

_x000D_

शिविरों में हो रहे ये काम -
इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।

_x000D_

_x000D_

इन पंचायतों एवं वार्डाें में 2 फरवरी को शिविर -
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 2 फरवरी को नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 28 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड क्र. 11, कुदुदण्ड वार्ड क्र. 17, तोरवा वार्ड क्र. 41, दोमुहानी वार्ड क्र.43, लिंगियाडीह वार्ड क्र. 51, बेलतरा तहसील में करमा, बिल्हा तहसील के अंतर्गत मोहदा, केवाछी, पोड़ी (ह.), बोदरी तहसील में हरदीकला, मस्तुरी तहसील के अंतर्गत बेलटुकरी, कोसमडीह, सीपत में हिण्डाडीह, जुहली, पचपेड़ी तहसील में कोकड़ी, कोटा में नवागांव एवं धुमा, बेलगहना में खोंगसरा एवं सिलपहरी, रतनपुर तहसील में पुडू एवं कलमीटार, तखतपुर के अंतर्गत देवरीखुर्द, जूनापारा, पकरिया तथा सकरी तहसील के अंतर्गत हॉफा, सैदा, लोखण्डी एवं कपसिया कला में शिविर आयोजित किया गया है। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट