सालो से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे पीड़ित को जनदर्शन में मिली राहत,कलेक्टर से मिलकर जताया आभार

सालो से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे पीड़ित को जनदर्शन में मिली राहत,कलेक्टर से मिलकर जताया आभार

बिलासपुर।सालों से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे सिरगिटटी निवासी अनवर अहमद को जनदर्शन में आवेदन देने पर राहत मिली। मुआवजा राशि मिलने पर आज उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण के प्रति आभार व्यक्त किया। अहमद ने विगत दिनों जनदर्शन में मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर से गुहार लगायी थी। कलेक्टर ने इत्मीनान से उनकी समस्या को सुनी। उन्होंने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जल्द राशि का भुगतान करने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए। निर्देश के परिपालन में अहमद को लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान किया गया।

_x000D_

_x000D_

गन्ना रस दूकान में काम करने के दौरान मशीन में हाथ फस जाने से हुआ था हादसा -अहमद ने बताया कि वे 2002 में बब्बन खैरवार के गन्ना रस दुकान में काम करता था। काम करने के दौरान 06 मई 2002 को उसका पूरा हाथ मशीन में फंस जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार इलाज के बावजूद वे अशक्त हो गए थे। लगातार न्यायालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें  बब्बन खैरवार द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। श्रम न्यायालय द्वारा अनवर अहमद के पक्ष मेे भी फैसला दिया गया था लेकिन उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। अहमद ने 05 जनवरी 2024 को कलेक्टर अवनीश शरण के समक्ष जनदर्शन में गुहार लगायी। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेकर सहायक श्रमायुक्त एवं नगर निगम के भवन अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई कर मुआवजे की राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। 24 जनवरी को बब्बन खैरवार द्वारा पीड़ित अनवर अहमद को ब्याज सहित लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान कर दिया गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट