कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक अधिकारियों की ली साप्ताहिक बैठक, चुनाव की तैयारी के साथ लंबित मामलों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश

कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक अधिकारियों की ली साप्ताहिक बैठक, चुनाव की तैयारी के साथ लंबित मामलों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बढ़ने के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। शरण ने आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बाबत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_


      कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है। मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो। मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है। व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट