कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी,
बिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम द्वारा तैयार यह रथ विशेषकर शहर के कम मतदान क्षेत्रों में फेरे लगाएगी। लोगों से संपर्क कर चुनाव आयोग के शत प्रतिशत मतदान का संदेश देगी। जिला प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूर्ण करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचलों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


