बिलासपुर की बेटी ने UPSE में 189वी रैंक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान,कलेक्टर अवनीश शरण ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर की बेटी ने UPSE में 189वी रैंक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान,कलेक्टर अवनीश शरण ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। बिलासपुर की मेधावी छात्रा पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल कर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कल जारी परिणाम में 189वीं रैंक के साथ चयनित होने पर उन्हे बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। पूर्वा ने परिवारजनों के साथ आज कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिलासपुर से पूरी की है और मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

 कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्वा की शानदार सफलता के लिए उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की । कलेक्टर ने कहा कि पूर्वा की सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ो युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी पूर्वा को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।  
 पूर्वा ने बताया कि पहले प्रयास में वे मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थीं , इसके बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने विशेष रणनीति बनाई और समय प्रबंधन किया। उन्होंने बताया कि अपनी बहन और कई सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख उन्हे यह प्रेरणा मिली, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और ये मुकाम हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वा के पिता एम. एल. अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल ऐजुकेशन में एडीशनल डायरेक्टर और उनकी मां इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है। पूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया और कहा कि परिवार वालों के सहयोग से उन्हे यह कामयाबी मिली है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट