लोकसभा चुनाव ने सम्हाला मोर्चा, सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च, कलेक्टर अवनीश शरण,एसपी सिंह हुए शामिल,कलेक्टर शरण जवानों को संबोधित करते हुए बोले भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने आप पर है महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
बिलासपुर। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आज शहर में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, एसपी राजनेश सिंह भी साथ-साथ चले। फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस फ्लैग मार्च में सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों के सैकड़ो जवान शामिल हुए।
_x000D_
कलेक्टर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य 07 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु जागरूक करते हुए स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करना है।
_x000D_
उन्होंने उम्मीद जताई कि शहर के मध्य स्थित घनी आबादी वाले इन इलाकों में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च निर्वाचन के प्रति मतदाताओं के विश्वास को बढ़ाएगा, साथ ही चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को सुरक्षा बलों की तैनाती से साफ संदेश देने का प्रयास किया गया है। एसपी श्री राजनेश सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 07 मई को आयोजित होने वाले लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न कराई जाएगी।
_x000D_
*शहर के इन मार्गो में हुआ फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर ईदगाह चौक, सिम्स चौक, सदर बाजार, कोतवाली चौक, हटरी चौक, गांधी चौक, दयालबंद नारियल कोठी, जगमल चौक, गुरूनानक चौक, तोरवा थाना होकर रेलवे स्टेशन इंदिरा चौक, टैगोर चौक, पुराना बस स्टैण्ड, सीएमडी चौक, गायत्री मंदिर, मैग्नेटो मॉल, महिमा तिराहा, भारतीय नगर चौक, तैयबा नगर चौक, मगरपारा चौक, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हुए शामिल
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी आईपीएस पूजा कुमार, बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट


