चुनाव संपन्न कराकर शुरु हुई मतदान दलों की वापसी, कलेक्टर एसपी ने किया स्वागत
बिलासपुर। जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराकर मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है। वापस आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी परिसर में उनका आत्मीय स्वागत किया।
_x000D_
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में बेहतर कार्य सम्पादन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी मौजूद थे।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


