कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई आतंकवाद विरोधी शपथ
बिलासपुर। शासकीय कार्यालयों में आज आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर अवनीश शरण ने आतंकवाद एवं हिंसा के खिलाफ लड़ने की शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिलाई।
_x000D_
अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।
_x000D_
इस दौरान एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


