कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में पहुंचे किसानों से चर्चा कर खाद्य बीज उपलब्धता की जानकारी ली। लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और आवेदन दिया।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच शांति देवी साहू ने कलेक्टर को बताया उनके ग्राम पंचायत गुड़ी नवापारा से हिंडाडीह तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जरहागांव निवासी विकास मसीह ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। मसीह द्वारा पत्नी के देहावसान होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। देवरीखुर्द निवासी उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। शर्मा ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपने जर्जर कच्चे आवास को मरम्मत कराने में असमर्थ है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। 
 ग्राम आमाकोनी के पंकज कुमार जगत ने बैटरी चलित ट्राईसिकल दिलवाने की गुहार लगाई। इस मामले को समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक देखेंगी। सिंचाई विभाग से सेनानिवृत्त छेदी सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से मिलकर लंबित पेंशन भुगतान की राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को भेजते हुए मामले का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट