कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से सभी के आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

_x000D_

_x000D_

 साप्ताहिक जनदर्शन में जोंकी निवासी  मनहरण साहू ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने की मांग की। शहर के गीतांजली सिटी के निवासियों ने कलेक्टर के समक्ष कॉलोनी में बरसात के पानी की निकासी एवं साफ-सफाई न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जलदेवी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की।

_x000D_

_x000D_

जलदेवी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आवास नहीं होने के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने कहा। ग्राम महमंद के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में अच्छी सड़क, बिजली खंबा, नाली व कचरा पेटी नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी को सौंपते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में पानी जमाव की समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया। मानिकचौरी निवासी रम्हउ ने ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्ती के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर ग्राम निपनिया को ग्राम मौहाकापा में जोड़ने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट