कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का किया निरीक्षण दुकानों को व्यवस्थित करने निगम को दिए निर्देश

कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का किया निरीक्षण दुकानों को व्यवस्थित करने निगम को दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कार्यालय पार्श्व में बेतरतीब रूप से संचालित दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा परिसर में खाली पड़े जमीन पर इन्हें व्यवस्थित किया जायेगा। प्लेटफार्म बनाकर उस पर दुकान बनाए जाएंगे।

_x000D_

_x000D_

   बिल्डिंग परिसर में सड़क के बीच स्थित विद्युत खम्भों को शिफ्टिंग करने और परिसर में सीसी रोड बनाने को कहा है। महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग मूत्रालय भी बनाने के निर्देश दिए। संचालित दुकानदारों को सड़कों पर रखे डिस्पले बोर्ड हटाने को कहा है। व्यवस्थापन के लिए जरूरी निर्माण कार्य हो जाने पर प्रवेश द्वार पर वाहनों की रोक के लिए बैरियर भी लगाया जायेगा ताकि अंदर में अव्यवस्था न फैले। उन सभी को नजदीक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन खड़े करना होगा।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने इस अवसर पर टाऊन हॉल के एक हिस्से में बन रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बन जाने से पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एसडीएम पीयूष तिवारी, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत सहित नगर निगम के इंजीनियर एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट