कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण,कामों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश*
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट, एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।
_x000D_
कलेक्टर ने एयरपोर्ट में फ्रंट एलिवेशन काम का जल्द प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। इस अवसर पर ईपीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


