जनदर्शन : बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर किया वाट्सएप निराकरण के दिए निर्देश, लगभग दो सौ लोगों ने की मुलाकात

जनदर्शन : बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर किया वाट्सएप निराकरण के दिए निर्देश, लगभग दो सौ लोगों ने की मुलाकात

बिलासपुर। कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर से आज लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम अमसेना निवासी  रामकुमार कौशिक ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटवाने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सकरी को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जयरामनगर के निवासियों ने 25 मीटर तक सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। लोगों ने बताया कि रोड़ और नाली नहीं होने के कारण आस-पास के इलाके में पानी भर जाता है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को भेजा। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार निवासी मिलन कुमार सोनी ने निजी तालाब (सोनार तालाब) में गंदा पानी डालने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को सौंपा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम हरदी कला (टोना) की सरपंच शैल बाई ध्रुव ने जल जीवन मिशन के तहत किये अपूर्ण कार्य की जांच करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पीएचई विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    मसानगंज निवासी रजनीश ओझा ने नजूल पट्टा नवीनीकरण कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन नजूल अधिकारी बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी बजरंग केडिया ने शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा हटावाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पचपेड़ी तहसीलदार को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गनियारी निवासी दीनानाथ यादव ने भूमि का सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

सम्बलपुरी निवासी  दुर्गेश कुमार कौशिक ने भूमि रिकॉर्ड दुरूस्ती कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। भाड़म निवासी  बिसाहिन बाई सिंगौर ने केडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (सहारा साईन) में जमा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुडी निवासी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड बी 1 दुरूस्त करवाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को सीपत तहसीलदार देखेंगे।     

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट