जनदर्शन: महिलाएं हुई ठगी का शिकार, किसान ने सीमांकन,तो मकान मालिक ने घर खाली नहीं करने वाले किरायेदार की शिकायत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश*

जनदर्शन: महिलाएं हुई ठगी का शिकार, किसान ने सीमांकन,तो मकान मालिक ने घर खाली नहीं करने वाले किरायेदार की शिकायत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के रतनुपर की रूखसाना सहित अन्य महिलाओं ने बैंक में कर्ज माफी एवं किस्त की वसूली पर रोक लगाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि बैंक से लोन लेकर राशि कम्पनी में जमा किये हैं और ठगी का शिकार हो गये हैं। कलेक्टर ने आवेदन एसपी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिल्हा विकासखंड के बोदरी तहसील के समीपस्थ लगे गांव के किसान अवैध सीमांकन की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम धूमा के शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका ने स्कूल परिसर में बाउन्ड्रीवाल नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पेण्डरवा के सरपंच उमेश श्रीवास ने आश्रित ग्राम लछनपुर में हो रहे बेजा कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने मामले को बिल्हा एसडीएम को सौंपा।

_x000D_

_x000D_


    रतनपुर निवासी भरत भूषण तिवारी ने किरायेदार द्वारा मकान खाली नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। मंगला के हीरालाल विहार के निवासियों ने महर्षि रोड में एफ एम पार्क के पास के सड़क निर्माण के कार्यो को पूरा कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मानिकचौरी निवासी  रामशरण टंडन ने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने मिशल बंदोबश्त दिलाने के लिए आवेदन कलेक्टर को सौंपा,इस मामले को मस्तूरी तहसीलदार देखेंगे। कोटा निवासी  कैलाश चन्द गुप्ता ने बेलसरा के मेन रोड स्थित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट