*जन दर्शन :कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए जल्द निराकरण के निर्देश*
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
_x000D_
आज साप्ताहिक जनदर्शन में तखतपुर विकासखंड ग्राम घोरामार के ग्रामीणों ने गांव के जानवरों के निस्तारी के लिए बने गोचर पर अवैध कब्जा एवं पेड़ों की कटाई कर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की भाग्य लक्ष्मी स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने कूड़ा कचरा एकत्र करने के लिए रिक्शा दिलाने एवं मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजते हुए निदान के निर्देश दिए। मस्तूरी निवासी वृद्ध किसान धनउ ने सीमांकन करवाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। सिरगिट्टी निवासी मजदूर श्री नर्मदा प्रसाद वर्मा द्वारा पुत्र के इलाज हेतु सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने आवेदन सीएमएचओ को भेजा।

मस्तूरी के ग्राम चौहा निवासी रंगबहार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत को भेजा। कोटा विकासखंड के ग्राम लिटिया के पंचों द्वारा तात्कालिक ग्राम सरपंच दुलेश्वरी नेताम द्वारा शासकीय कार्यो के लिए आए सामानों एवं मुख्यमंत्री आंतरिक विद्युतीकरण की प्रथम किस्त एवं मुख्यमंत्री समग्र योजना की प्रथम किस्त की राशि का आहरण कर कामों को शुरू नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जिला पंचायत को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
राजकिशोर नगर निवासी मनोज कुमार डिक्सेना द्वारा जमीन के कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर केा भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम मेलनाडीह निवासी प्रताप सिंह नेताम द्वारा एनएच 130 के लिए अधिग्रहण की गई मकान एवं जमीन का मुआवजा दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम कोटा देखंगे। तखतपुर विकासखंड के ग्राम सागर निवासी नीलम सक्सेना ने विधवा पेंशन दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।
ब्यूरो रिपोर्ट
_x000D_


