*कलेक्टर का बड़ा एक्शन: रिश्वत की मांग करने वाला बाबू निलंबित, हटाए गए बीईओ, विभागीय जांच के आदेश*

*कलेक्टर का बड़ा एक्शन: रिश्वत की मांग करने वाला बाबू निलंबित, हटाए गए बीईओ, विभागीय जांच के आदेश*

बिलासपुर। रिश्वत की मांग करने वाले ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और क्लर्क पर बड़ा एक्शन कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई।

_x000D_

दरअसल शिकायतकर्ता महिला सहायक शिक्षिका एलबी नीलम भारद्वाज ने जन दर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि उनके पति स्व पुष्कर भारद्वाज शिक्षक के मृत्यु उपरांत देय स्वात्यों भुगतान नहीं किए जा रहे हैं। इसके एवज मे विकासखंड कोटा के लिपिक एकादशी पोर्ते के द्वारा एक लाख 24 हजार रुपए की मांग की जा रही है। साथ ही मामले की जांच में ब्लाक शिक्षा अधिकारी और बाबू की मिली भगत भी सामने आई है।

_x000D_

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने इसकी जांच कराई जहां पूरे मामले में जांच सही पाए जाने पर कोटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय टांडेय को हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही रिश्वत की मांग करने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है।

_x000D_

_x000D_