*कलेक्टर- एसपी ने सेना की वीरता और सेवा को किया सलाम, कलेक्टर ने कहा सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति कृतज्ञता और प्रतिबद्धता प्रकट करने का दिन

*कलेक्टर- एसपी ने सेना की वीरता और सेवा को किया सलाम, कलेक्टर ने कहा सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति कृतज्ञता और प्रतिबद्धता प्रकट करने का दिन

बिलासपुर /शहीदों और योद्धाओं के सम्मान में  प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण ने सेना की वीरता व सेवा को सलाम किया है। कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने झण्डा खरीदकर सेनाओं के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति कृतज्ञता, प्रतिबद्धता प्रकट करने और उनके लिए एकजुट होने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें उन सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। सेना के जवान जिन्होंने देश की रक्षा और शांति के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए, उनके और उनके परिवारों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। 

_x000D_

_x000D_

  एसपी  रजनेश सिंह ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण और शहीदों के लिए समर्पित दिन है। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार , एडीएम  शिव बनर्जी भी मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरिश्चन्द्र तिवारी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सशस्त्र झंडा दिवस हमारे उन योद्धाओं को समर्पित है जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बगैर शत्रुओं का सामना किया। यह दिवस भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिवस है। उन्होंने बिलासपुर के नागरिकों से अपील की है कि सैन्य  समुदाय के प्रति आदर और सदभाव व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करें। इस अंशदान राशि का प्रयोग, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके बच्चों के लिए संचालित कल्याण योजनाओं में किया जाता है।

_x000D_

_x000D_


कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द्र पाण्डेय, कर्नल पी एल केशरवानी, कर्नल जे जे लाल, ग्रुप कैप्टन संजय कुमार पांडे, जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य पैरा कमांडो पुरूषोतम कुमार चंद्रा, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट