*बिल्हा जनपद में दूसरे चरण का मतदान खत्म, कलेक्टर एसपी ने किया मतदान केन्द्रो का निरिक्षण*
बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से बिल्हा जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया।
_x000D_
उन्होंने भरारी, बेलतरा और पेंड्रीडीह में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वोटरों की लम्बी कतार अपने मताधिकार का उपयोग करने लगी थी। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की।
_x000D_
मतदान दलों से भी मुलाकात कर मतदान प्रतिशत और अन्य जानकारी ली। बिल्हा में स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। लगभग 70 फीसदी मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। मतों की गणना भी इन्हीं केंद्रों पर शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


