कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं,संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं,संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

बिलासपुर। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इत्मीनान से ग्रामीण, किसानों एवं जिले के आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनदर्शन में तकरीबन सवा सौ लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्याओं के निदान के लिए गुहार लगाई। 

_x000D_

_x000D_

 जनदर्शन में आए रतनपुर निवासी भागबली पटेल ने बताया कि अरपा भैसाझार बैराज परियोजना अंतर्गत उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्टर ने समस्या के निराकरण के निर्देश एसडीएम कोटा को दिए। अटल आवास सकरी निवासी सालिक राम बंजारे ने बैटरी चलित ट्राईसिकल प्रदान करने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने इस मामले को समाज कल्याण विभाग को सौंपा। अमेरी निवासी शिवकुमारी चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास येाजना अंतर्गत मकान दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को नगर निगम आयुक्त को सौंपते हुए परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विनोबा नगर निवासी  मांडवी शर्मा ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपा। मस्तुरी तहसील के पाराघाट निवासी जितेंद्र कुमार सोनी भूमि का ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रिकार्ड दुरूस्तीकरण करवाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तुरी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड क्र. 29 निवासी श्रीमती रामेश्वरी चैहान ने निराश्रित पेंशन राशि दिलाने की मांग की। इस मामले को नगर निगम कमिश्नर देखेंगे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट