कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में हुआ जनचौपाल का आयोजन, नागरिकों ने आवेदन के साथ अधिकारियों को बताई अपनी समस्याएं
रायपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जन चौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आम जनों ने अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।
_x000D_
आज चौपाल में जिले के धरमपुरा गांव के सरपंच ने तालाब की सफाई हेतु राशि की किश्त प्रदान करने, धनेली निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने अपने मकान के सामने वाले रास्ते को पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत, छछानपैरी के सरपंच ने गांव की शासकीय भूमि को आबादी घोषित भूमि घोषित करने, गुढ़ियारी निवासी मधु लहरे ने मजदूर कार्ड बनवाने, गुढ़ियारी के ही सुरेखा नागदेव ने अपने पति की मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्यारेलाल साहू ने कॉलोनी स्थित अपनी जमीन के बटांकन करने और समता कॉलोनी निवासी पल्लवी हरपाल ने अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन दिया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। आज जनचौपाल में कुल 67 आवेदन आए जिन पर यथासंभव निराकरण करने के आदेश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।
_x000D_


